कार्डियक अरेस्ट से बचाव के लिए करें अखरोट-बादाम का सेवन, ऐसे बनाएं ड्राई फ्रूट्स शेक

Healthy (Dry Fruit) Shake Recipe for Heart


आजकल हृदय रोग और दिल के मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जवान लोग भी इस बीमारी का शिकार हो रहे हैं। बेढंगी जीवन शैली और दूषित खान-पान इसकी एक बड़ी वजह हो सकता है। हृदय रोग से बचने के लिए आप, अपनी डाइट में अखरोट और बादाम का सेवन कर सकते हैं। अखरोट और बादाम को दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। आप अखरोट और बादाम का एक हेल्दी शेक बनाकर भी पी सकते हैं जिसके बारे में हम इस आर्टिकल में बताएंगे। साथ ही इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल मैं रहता है। चलिए जानते हैं एक हेल्दी ड्राई फ्रूट शेक बनाने के बारे में।

Almond Walnut shake – Dry Fruit shake
 

Read :

Fast Weight Gain Shakes Recipe in Hindi - 1000 Calories With 50 gm Protein


Almond Walnut Shake Recipe in Hindi


अखरोट और बादाम में विटामिन्स (vitamins) और मिनरल्स (minerals) काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इनका सेवन करने से दिमाग तेज होता है और हृदय संबंधित बीमारियां जैसे – कार्डियक अरेस्ट (cardiac arrest), स्ट्रोक (stroke) आदि से दूर रखने में मदद करता है, साथ ही शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इनमें पौटेशियम होता है जो हृदय के लिए अच्छा होता है। आइए जानते हैं ड्राई-फ्रूट्स/ आलमंड शेक बनाने की विधि –

सामग्री – Walnut Almond Shake – Ingredients

  1. गिलास दूध (milk)
  2. अखरोट (walnut)
  3. बादाम (almond)
  4. 7-8 काजू (cashew)
  5. केसर की कुछ पत्तियां (kesar)
  6. 1 चम्मच शहद (honey)

अखरोट बादाम शेक बनाने की विधि – Recipe – How To Make Walnut Almond Shake

  • सबसे पहले दूध को उबालें और ठंडा कर लें,
  • फिर एक प्लेट में अखरोट, बादाम और काजू को तोड़कर गिरी निकाल लें,
  • फिर मिक्सी में अखरोट, बादाम, काजू और दूध मिलाकर पीस (ग्राइंड) लें,
  • अब इसे गिलास में निकाल ले और इसमें शहद मिलाएं,
  • अब आपका अखरोट बादाम का शेक तैयार है,
  • ऊपर से केसर डालकर सर्व कर सकते हैं।

दोस्तों यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताइएगा और इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें। आशा करता हूं यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!

*यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। यह सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है।
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post