शोल्डर मसल्स बढ़ाने के लिए डंबल के अलावा ये 4 एक्सरसाइज भी करें | Increase Shoulder Muscle Mass

Shoulder Muscles Building Exercise in Hindi

अगर आपके कंधे की मसल्स भी कमजोर है और आप अपने कंधों की मसल्स को बढ़ाना चाहते हैं तो यह आर्टिकल पूरा पढ़ें हम इस आर्टिकल में आपको 4 एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे जिनको अपने वर्कआउट में शामिल करने से आपको अपने कंधों की मसल्स को बढ़ाने (shoulder muscle building) में मदद मिलेगी।

Shoulder Muscles Building Exercise in Hindi


Shoulder Muscle Gain Workout –

आजकल हर कोई स्वस्थ और फिट दिखना चाहता है और उसे पाने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं (exercise for healthy body)। महिला हो या पुरुष, हर कोई एक अच्छी आकर्षक बॉडी पाना चाहता है उसके लिए शोल्डर, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स जैसे कई बॉडी पार्ट्स पर ध्यान देना होता हैं। कई लोग बॉडी बनाने के लिए सिर्फ अपनी आर्म मसल्स (biceps & triceps) पर ध्यान देते हैं और शोल्डर को इतना महत्व नहीं देते क्योंकि उसे बनाना थोड़ा कठिन होता है। लेकिन अट्रैक्टिव, ताकतवर और मजबूत शरीर बनाने के लिए शोल्डर मसल्स की भी एक अहम भूमिका होती है। ऐसे में अगर आप भी शोल्डर या कंधों की मसल्स बढ़ाना चाहते हैं और अट्रैक्टिव बॉडी पाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए हम आपको कुछ एक्सरसाइज (exercise for increasing shoulder muscle size) के बारे में बताएंगे जिनसे आपको अपने कंधों की मसल्स को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी एक्सरसाइज (exercise for bigger shoulder muscles) के बारे में जिनसे आप अपनी शोल्डर मसल मास को बड़ा पाएंगे।

Read :

शोल्डर मसल्स को बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज - Shoulder Muscle Gain Workout in Hindi


1. डंबल – शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज | Dumbbell – Shoulder Press Exercise

कंधों और शोल्डर मसल्स को बढ़ाने के लिए यह एक्सरसाइज काफी प्रभावी है। इस एक्सरसाइज को करने से कंधों की मसल्स का साइज बढ़ता है। इस एक्सरसाइज को महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं।

कैसे करें-
  • डंबल शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले आप सीधे खड़े हो जाएं।
  • फिर अपने दोनों हाथों में एक-एक डंबल उठा ले।
  • अपने हाथों को कंधे की सीध में रखें।
  • फिर हाथों को डंबल के साथ ऊपर और पैरों के समानांतर नीचे लाएं।
  • एक्सरसाइज के 20 रैप्स, 4 सेट के साथ कर सकते हैं।

2. डंबल – अर्नाल्ड प्रेस एक्सरसाइज | Dumbbell – Arnold Press Exercise

यह एक्सरसाइज भी कंधों की मजबूती के लिए काफी फायदेमंद है। इस एक्सरसाइज को नियमित तौर पर करने से आपके कंधों को स्ट्रेंथ और मजबूत मिलेगी। साथ ही इस एक्सरसाइज से आपकी बाइसेप्स को भी फायदा मिलता है।

कैसे करें-
  • सबसे पहले दोनों हाथ में एक-एक डंबल डंबल पकड़कर खड़े हो जाएं।
  • अपने दोनों पैरों के बीच थोड़ा गैप बनाकर रखें।
  • इसके बाद डंबल के साथ हाथों को सिर से ऊपर ले जाएं।
  • फिर कोहनियों से हाथों को मोड़ते हुए नीचे लाएं। इस स्थिति में आपकी कोहनियां छाती तक जानी चाहिए और हाथ डंबल के साथ कंधे तक रहने चाहिए।
  • इस एक्सरसाइज को 20 रैप्स, 4 सेटके साथ कर सकते हैं।

3. डंबल – लेटरल रेज एक्सरसाइज | Dumbbell – Lateral Raise Exercise

इस एक्सरसाइज को करने से आपकी शोल्डर मसल्स तेजी से बढ़ती है। अगर आपके कंधों की मसल्स कमज़ोर है, तो आप लेटरल रेज एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे मसल्स गेन होगी। यह एक्सरसाइज शोल्डर को स्टैबिलाइज करता है।

कैसे करें-

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले दोनों हाथों एक-एक डंबल पकड़कर, पैरों के बीच गैप बनाकर खड़े हो जाएं।
  • इसके बाद अपने हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं। फिर कोहनी से हाथों को मोड़ते हुए लाएं और सामने की तरफ दोनों हाथों को छुएं।
  • फिर हाथों को ऊपर ले जाएं और ऐसा ही करें।
  • इस एक्सरसाइज के 4 सेट, 20 रैप्स के साथ कर सकते हैं।

4. डंबल – श्रग एक्सरसाइज | Dumbbell – Shrugs Exercise

यह एक्सरसाइज आपके अप्पर बैक और गर्दन की मसल्स को मजबूत बनाती है (increases upper back and neck muscle strength)। इससे आपका पोस्चर (overall posture) भी बेहतर बनता है। इससे शोल्डर मसल्स बील्ड होती हैं और बॉडी अट्रैक्टिव लगती है।

कैसे करें-

  • आप अपने दोनों हाथों से डंबल एक-एक उठाएं।
  • पैरों के बीच गैप बनाकर रखें।
  • इसके बाद कमर को थोड़ा सा आगे की तरफ मोड़ लें। और हाथों को सीधा रखते हुए डंबल के साथ ऊपर-नीचे लाएं।
  • इस एक्सरसाइज के 4 सेट कर सकते हैं।

इन एक्सरसाइज को रोजाना करने से आपकी शोल्डर मसल्स मजबूत बनेगी (Shoulder Muscles Gain Exercise), मसल्स की ताकत बढ़ेगी और आपकी बॉडी आकर्षक (attractive) नजर आएगी।

यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताइएगा और इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें। आशा करता हूं यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!

*यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। यह सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है।
Post a Comment (0)
Previous Post Next Post