Fitness Tips – How to keep yourself Fit by doing these Exercise [2022]
हर किसी को फिट रहना चाहिए और ज्यादातर लोग फिट रहने की कोशिश भी करते हैं मगर अपने काम काज और समय की कमी की वजह से एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते। इस वजह से उनका शरीर कमजोर और अनफिट हो जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज (fitness exercise) के बारे में बताएंगे जिन्हें आप हफ्ते में सिर्फ 3 दिन करके अपने आपको स्वस्थ, मजबूत और फिट रख सकते हैं।
हफ्ते में 3 दिन करें यह व्यायाम और अपने शरीर को फिट और मजबूत बनाएं – 3 Days Workout Plan
आजकल की उथल-पुथल वाली जिंदगी में फिटनेस पर ध्यान देना थोड़ा मुश्किल हो जाता है खासतौर से उन लोगों के लिए जो लोग जॉब करते हैं या जिन लोगों को किसी ना किसी काम के लिए बाहर जाना पड़ता है।
फिट रहना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि फिट रहने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
फिट रहने के लिए हमें वर्कआउट करना जरूरी है जिससे हमारे शरीर का ब्लड सरकुलेशन बना रहता है, मेटाबॉलिज्म (चयापचय) (metabolism) अच्छे से काम करता है और साथ ही मांसपेशियां (muscles) भी मजबूत बनी रहती है। लेकिन बिजी लाइफ स्टाइल होने के कारण रोजाना वर्कआउट करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको – “हफ्ते में 3 दिन वर्कआउट करके अपने आप को फिट कैसे रख सकते हैं” – के बारे में बताएंगे। नीचे दिए गए वर्कआउट को करने के लिए आपको जिम जाने की कोई जरूरत नहीं है यह वर्कआउट आप अपने घर में भी कर सकते हैं।
Read :
Muscle & Weight Gain Foods | दुबले और पतले शरीर को फिट कैसे बनाएं ?
फिट रहने के लिए करें ये वर्कआउट – 3 Days a Week Workout Plan for Busy Peoples
1. पहला दिन – कोर एक्सरसाइज – Core Exercise
पहले दिन आप कोर एक्सरसाइज पर ध्यान दें। इस एक्सरसाइज करने से आपका कोर मजबूत होगा।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले 15 सैकेंड तक जंप स्क्वाट्स (jump squats) करें, इसके बाद 20-30 सैकेंड के लिए प्लैंक (plank) एक्सरसाइज करें। इस एक्सरसाइज को लगातार 3 बार दोहराएं।
2. दूसरा दिन – स्ट्रेंथ एक्सरसाइज – Strength Exercise
दूसरे दिन आप स्ट्रेंथ एक्सरसाइज पर ध्यान दें। इस एक्सरसाइज को करने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी।
इसके लिए सबसे पहले आप बेंच रो (bench row) एक्सरसाइज करें, फिर बाद में चेस्ट प्रेस (chest press) एक्सरसाइज करें, और बाद में स्क्वाट्स एक्साइज करें। इसे 8 बार दोहराएं।
3. तीसरा दिन – कार्डियो एक्सरसाइज – Cardio Exercise
तीसरे दिन आप कार्डियो एक्सरसाइज पर ध्यान दें। इस एक्सरसाइज को करने से आपके शरीर को वजन घटाने (weight loss) में मदद मिलेगी और साथ ही आपका स्टैमिना भी बढ़ेगा। इस एक्सरसाइज को आप 10-15 मिनट तक कर सकते हैं।
इस एक्सरसाइज को करने के लिए कोई भी कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते हैं जैसे – दौड़ना, रस्सी कूदना, सीढ़ियां चढ़ना और साइकिलिंग इत्यादि जैसी एक्साइज कर सकते हैं। इसके अलावा स्विमिंग करना भी एक तरह का कार्डियो एक्सरसाइज है।
ऊपर दी गई एक्सरसाइज को नियमित रूप से करने से आपको बिजी स्केड्यूल (busy schedule) होने के बावजूद भी अच्छी फिटनेस मिल पाएगी यानी आप अपने शरीर को स्वस्थ और मजबूत बना पाएंगे। साथ ही इन एक्सरसाइज के साथ एक स्वस्थ (healthy) और पोषक तत्वों (micro nutrients) से भरपूर आहार का भी सेवन करें ताकि आपके शरीर को सही मात्रा में न्यूट्रिशन मिल पाए।