अंकुरित अनाज को कच्चा खाए या उबालकर? स्‍प्राउट्स को खाने का सही तरीका

Raw Sprouts vs Cooked Sprouts – How to eat Sprouts?


जिम जाने वाले लोग या स्वस्थ आहार का सेवन करने वाले लोग स्प्राउट्स (sprouts) को अपनी डाइट चार्ट (diet plan) में जरूर शामिल करते हैं। लेकिन फिर भी काफी लोगों के दिमाग में यह सवाल हमेशा रहता है की स्प्राउट्स (अंकुरित अनाज) को खाने का सही तरीका क्या है मतलब स्प्राउट्स को कच्चा खाना चाहिए या उबालकर? इस आर्टिकल को आप अंत तक पढ़िए हम आपको बताएंगे इसे खाने का सही तरीका।


best way to eat sprouts for health benefits


    इस तरह खाएं स्प्राउट्स होंगे बहुत फायदे | Best way to eat Sprouts for better Health Benefits

    Key Points –

    1. कच्चा स्प्राउट्स खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
    2. कच्चे बीजों को पचाने के लिए शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
    3. कच्चा अंकुरित अनाज किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।


    स्प्राउट्स खाने के फायदे | Health benefits of Sprouts

    अंकुरित बीजों (sprouts) का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। इसमें कम कैलोरी होने के साथ मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। स्प्राउट्स न्यूट्रिशन से भरे होते हैं। फिट शरीर बनाने की चाह रखने वाले लोग इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। जिम जाने वाले लोग भी रोजाना कच्चे अंकुरित अनाज का सेवन करते हैं क्योंकि इसमें प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है। लेकिन ऐसे लोगों को स्प्राउट्स खाने की वजह से किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें कब्ज और गैस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।


    कच्चा स्प्राउट्स खाने के साइड इफेक्ट्स | Side effects of Raw Sprouts

    जब स्प्राउट्स को बनाने के लिए रखते हैं तो उसमें ऐसे बैक्टीरिया/ सूक्ष्म जीव (bacteria) पैदा हो जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कच्चा स्प्राउट्स खाने से हमारे शरीर में पाचन संबंधी परेशानियां और फूड प्वाइजनिंग होने की संभावना बढ़ जाती है। इसे कच्चा खाने के बाद काफी लोगों में गैस महसूस होना, पेट फूलना, पेट में ऐठन, मतली और उल्टी जैसी समस्याए भी देखने को मिलती है। ये परेशानियां ज्यादातर बच्चों, प्रेग्नेंट औरतों और बुजुर्गों में देखने को मिलती हैं। कच्चे अंकुरित अनाज का सेवन करने से किडनी से संबंधित बीमारियां भी हो सकती हैं।


    क्या है स्प्राउट्स खाने का सही तरीका | Right way to eat Sprouts

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि पके हुए स्प्राउट्स, कच्चे स्प्राउट्स के मुकाबले जल्दी पच जाते हैं। इसलिए स्प्राउट्स को हमेशा पका कर ही खाना चाहिए। स्प्राउट्स को थोड़ी देर तक पकाने से इस पर जमा बैक्टीरिया मर (kills bacteria) जाते हैं और इन बीजों को पचाना (easy to digest) भी शरीर के लिए आसान हो जाता है।


    स्प्राउट्स कैसे पकाएं? | How to cook Raw Sprouts?

    स्प्राउट्स को पकाने के लिए आपको इसे सब्जी की तरह नहीं बनाना है मतलब स्प्राउट्स को पूरी तरह से नहीं पकाना है बल्कि इसे अधपका (half cooked sprouts) ही रखना है ताकि इसमें मौजूद बैक्टीरिया ही मर सके ना कि इसमें मौजूद नुट्रिएंट्स (nutrients)। इसमें मौजूद पोषक तत्वों (micro nutrients) को बचाने के लिए इसे थोड़ा ही पकाना होता है।

    Read :


    स्प्राउट्स पकाने की विधि | Raw Sprout Cooking Recipe

    • सबसे पहले एक कड़ाही में बिल्कुल थोड़ा सा ऑलिव आयल या सरसों का तेल डाल ले।
    • फिर इसमें जीने का तड़का लगा ले।
    • इसके बाद इसमें स्प्राउट्स डालें और थोड़ा नमक मिला लें।
    • अब कढ़ाई को 30 से 40 सेकंड के लिए किसी प्लेट से ढक दें।
    • अब आपके पके हुए स्प्राउट्स तैयार हो चुके हैं इसलिए गैस बंद कर दें।

    इस तरह स्प्राउट्स पकाने (cooking raw sprouts kills bacteria) से बैक्टीरिया भी मर जाएंगे और इसका स्वाद भी बढ़ जाएगा। स्प्राउट्स को पकाकर खाने से इम्यून सिस्टम (immune system) भी स्वस्थ रहता है और पाचन तंत्र (digestive system) मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है। पके हुए अंकुरित अनाज का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं (digestive problems) होने की संभावना भी कम हो जाती है।


    यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताइएगा और इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें। आशा करता हूं यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!

    *यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। यह सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है।
    Post a Comment (0)
    Previous Post Next Post