Neem Ka Kadha (Neem Decoction) – Benefits?, Why to Drink? [2022]
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे काढ़े के बारे में बताएंगे जिसका सेवन करने से
आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी साथ ही इसके और भी फायदे हैं जिनके बारे
में हम विस्तार में जानेंगे। इस काढ़े का सेवन करने से वेट लॉस करने में मदद
मिलती है, साथ ही इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है,
कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है और नियंत्रण में रहता है। शरीर के वजन
को कम करने के लिए नियमित रूप से इसका सेवन करें।
नीम का काढ़ा क्यों पीना चाहिए और पीने के फायदे – Neem ka Kadha Peene Ke Fayde
नीम का काढ़ा पीने के बहुत सारे फायदे हैं। नीम के पत्तों को खाने से हमारे शरीर
की कई समस्याएं दूर हो सकती है जैसे स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स, किडनी और
लीवर की बीमारियां इत्यादि। नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और
एंटी-इंफ्लामेट्री गुण होते हैं जिसके कारण यह काफी बीमारियों से लड़ने में मदद
करता है। इसका सेवन करने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
- इसे पीने से किडनी, लीवर की बीमारियां दूर होती हैं।
- नीम एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी होता है जो बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
- मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।
- वेट लॉस में मदद मिलती है।
- कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।
- यह शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है।
वजन घटाने के लिए नीम के पत्तों का काढ़ा बनाकर उसका सेवन करे।
वेट लॉस के लिए नीम का काढ़ा – Neem Decoction for Weight Loss
नीम की पत्तियों में ऐसे ऐसे तत्व (गुण ) होते हैं जो
वजन घटाने (weight loss) में मदद करते हैं। इसका काढ़ा
बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल (decreases bad cholesterol level) को कम करता
है। इसे पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म (boost metabolism) तेज होता है और
आसानी से बॉडी फैट (body fat) जमा नहीं होता। नीम का काढ़ा पीने से
इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इसे शहद के साथ मिलाकर सेवन करने से शरीर के
टॉक्सिन्स (toxins) को बाहर निकालने में मदद करता है जिससे आपका शरीर
स्वस्थ और फिट बनता है। वजन घटाने के लिए शरीर को
डिटॉक्सिफाई (detox) करना बहुत जरूरी होता है इसलिए नीम का
काढ़ा वेट लॉस के लिए बहुत फायदेमंद है। वजन घटाने के लिए नीम के काढ़े में
नींबू का रस और शहद मिलाकर इसका सेवन करें।
Read :
नीम का काढ़ा बनाने का तरीका - Neem Decoction Recipe
- सबसे पहले नीम की कुछ ताजी पत्तियां ले और उन्हें धोकर अच्छे से साफ कर ले।
- अब 2-3 ग्लास पानी लें और उसे उबालने के लिए गैस पर रख दें।
- जब पानी में हल्का उबाल आ जाए तो उसमें नीम की पत्तियां डाल दें।
- अच्छे से उबलने दें।
- इसमें अदरक और पीसी हुई काली मिर्च भी डालें और उबलने दें।
- जब पानी एक ग्लास जितना रह जाए तो गैस बंद कर दें।
- अब एक साफ सूती कपड़े का इस्तेमाल करके, इसे एक बर्तन में छान लें।
- (optional) अब इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं और सेवन करें।
इस काढ़े का सेवन खाली पेट (empty stomach) करेंगे तो ज्यादा
फायदेमंद होगा। इसे पीने के एक घंटे तक खाने-पीने से परहेज करें। (benefits of
drinking neem decoction) अगर इस काढ़े का सेवन आप नियमित रूप से करेंगे तो
आपको इसके फायदे जरूर देखने को मिलेंगे।
यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताइएगा और इस आर्टिकल को शेयर
जरूर करें। आशा करता हूं यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!
*यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। यह सिर्फ
शिक्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है।
