दोस्तों वेट (body weight) का संतुलित होना एक स्वस्थ शरीर की निशानी माना जाता है और हर कोई चाहता है की वह फिट दिखे। ज्यादातर लोगों के पास कसरत या व्यायाम (weight loss exercise) के लिए समय नहीं होता इसलिए, वे आसान विकल्प तलाशते हैं जो व्यायाम/ कसरत के बिना वजन कम (weight loss) करने में मदद करते हैं।
तो दोस्तों इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए, हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे घरेलू उपाय (home remedies) जिनको अपना कर आप बिना एक्सरसाइज करे अपने वजन (चर्बी) को कम (weight loss) कर सकते हैं। हालांकि अगर आप वेट लॉस एक्सरसाइज (weight loss exercise) भी करते हैं तो उससे आप को बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
पेट की चर्बी कम (belly fat loss) करने के घरेलू उपाय
1. रोजाना सुबह उठकर नींबू पानी पिएं
जी हां दोस्तों सुबह चाय के बजाय आपको निम्बू पानी का सेवन करना चाहिए। हालांकि, यह सीधे सीधे वजन कम करने में मदद नहीं करता लेकिन यह आपके हार्मोन को विनियमित करने में मदद करता है। साथ ही साथ, यह आपके शरीर को एंटीऑक्सिडेंट और खनिज जैसे पर्याप्त पोषण प्रदान करता है जो पाचन शक्ति को बढ़ावा देने में मदद करते है। लेकिन इसमें चीनी न डालें। इसके बजाय आप मिठास के लिए शहद मिला सकते हैं। किसी भी प्रकार की sugar /sweet डालने से बचें क्योंकि इससे कैलोरी (calories) बढ़ जाती है जो आपकी वेट को और बढ़ा सकती है।
2. खाने में नमक कम डालें
दोस्तों नमक के सेवन को सीमित करना चाहिए। हालांकि कम मात्रा में नमक लेना हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है क्योंकि यह हृदय और मस्तिष्क के कामकाज में मदद करता है। लेकिन बहुत अधिक मात्रा में नमक खाने से हमारे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है क्योंकि सोडियम शरीर में वॉटर रिटेंशन का कारण बनता है, जो आपको फूला हुआ बनाता है।
बढ़ा हुआ पेट कम करने के लिए नमक का सेवन कम करना बहुत महत्वपूर्ण है जो आप के वेट को कम करने में मदद करता है। यहां तक कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इसकी सलाह देते हैं। एक बार जब आप सोडियम का सेवन सीमित कर लेते हैं तो आपका वजन बहुत जल्दी कम हो सकता है।
3. Refined Sugar खाने से बचें
रिफाइंड चीनी खाली कैलोरी होती है जिसमें कोई और पोषक तत्व नहीं होते हैं जिससे हमारे शरीर को कोई लाभ नहीं होता है। इससे आपके आहार में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है जिसकी वजह से आपको भूख भी कम लगती है। इसलिए, कोला, सोडा, एनर्जी ड्रिंक और ऐसी कोई भी अतिरिक्त चीनी पेय लेने से बचे क्योंकि इन उत्पादों में आर्टिफिशियल चीनी (sweeteners) का प्रयोग किया जाता है।
4. शराब का कम से कम सेवन करें
मादक पेय जैसे बीयर, वोदका, व्हिस्की या शराब भी पेट की चर्बी को बढ़ाती है। शराब पीने के बाद आपके शरीर में पानी को बनाए रखने की अधिक संभावना होती है जिससे आप फूला हुआ दिख सकते हैं।
इसके अलावा, बहुत ज्यादा शराब पीने से आपके पेट में गैस और पेट दर्द जैसे संक्रमण हो सकते हैं। साथ ही, इसमें गैलरी बहुत ज्यादा होती है जो शरीर में चर्बी को बढ़ाती हैं। इसलिए, शराब पीने से बचें या फिर इसे कम मात्रा में पिए ताकि आप व्यायाम के बिना flat पेट पा सकें और अपना वजन कम कर सकें।
5. चॉकलेट / च्युइंग गम जैसी चीजों से बचें
दोस्तों चॉकलेट या च्युइंग गम किसको पसंद नहीं है? लेकिन, बिना व्यायाम के वजन कम करने और बढ़ा हुआ पेट कम करने के लिए आपको अनुशासित रहने की जरूरत है। ऐसी चीजें न सिर्फ कैलोरी बढ़ाती हैं बल्कि ज्यादा सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं है।
इसके अलावा, चॉकलेट में चीनी या फिर कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जिसका अगर आप बहुत ज्यादा सेवन करते हैं तो आपके शरीर की चर्बी बढ़ सकती है जिसके कारण आपको वेट लॉस (weight loss) करने में समस्या होगी।
6. खाना धीमी गति से खाएं
दोस्तों भोजन करते समय आपको खाना धीरे-धीरे खाना चाहिए जिससे आप भोजन को अच्छे से चबा चबा कर खा पाएंगे। भोजन करते समय आपको भोजन ठीक से चबाना चाहिए लेकिन यह सुनिश्चित करें कि आपका मुंह बहुत अधिक न खुले। क्योंकि, मुंह को बहुत अधिक खोलने से, हवा आपके मुंह में प्रवेश कर जाती है जिससे ब्लोटिंग (bloating) जैसी समस्या हो सकती है।
दोस्तों खाना चबाकर खाने से आपका खाना अच्छे से हजम होता है और धीरे खाना खाने से आपकी ज्यादा खाना खाने (overeating) की प्रॉब्लम दूर होती है। इससे आपका वजन कम करने में मदद मिलती है।
7. भोजन से कैलोरी कम करें
अपनी डाइट से 300-500 कैलोरी कम करने की कोशिश करें। यह कुछ ही हफ्तों में सपाट पेट पाने का सबसे अच्छा तरीका है। वह इसलिए क्योंकि कम कैलोरी खाने से आपका शरीर वसा जलाता (fat burn) है क्योंकि शेष ऊर्जा संग्रहित वसा से मिलती है।
8. छोटी प्लेट मैं खाना खाए
छोटी प्लेट में भोजन का सेवन करना, कैलोरी की खपत को कम करने का एक साइकोलॉजिकली प्रभावी तरीका है। वह इसलिए क्योंकि छोटी प्लेट में भोजन की मात्रा भी कम होगी, लेकिन प्लेट भरी हुई होगी जो की आपको यह विश्वास दिला सकती है कि आपने पर्याप्त खा लिया है।
9. अच्छे से नींद लें
आजकल की उथल-पुथल भरी दुनिया मैं हम सही से नींद नहीं ले पाते जो शारीरिक हार्मोन को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि नींद की कमी भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को उत्तेजित करती है। इसलिए आप सामान्य से अधिक खा सकते हैं।
यह चयापचय को धीमा कर देता है जो वजन संतुलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए, सपाट पेट पाने के लिए कम से कम 7-8 घंटे की नींद अवश्य लें।
10. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
वजन घटाने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है। यह आपको भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है जिससे आपको भूख कम लगती है। इसके अलावा यह आपके पेट को साफ रखने में मदद करता है और अशुद्धियों को पेशाब के द्वारा निकाल देता है। पानी पीने से आपके शरीर का पाचन तंत्र भी तेज होता है जिससे आपको खाना हजम करने में मदद मिलती है।
इसलिए रोजाना कम से कम 2 लीटर पानी जरूर पिएं। आप खाने से 15 मिनट पहले एक गिलास पानी भी पी सकते हैं क्योंकि यह आपको भोजन का सेवन कम करने और तेजी से पेट भरने में मदद करता है।
11. फलों का सेवन करें
दोस्तों जामुन, सेब और संतरे जैसे फलों में क्वेरसेटिन होता है, एक प्राकृतिक compound जो पेट की bloating को कम करता है। यह वेट लॉस(weight loss) करने में भी मदद करता है।
12. सीधे खड़े रहे
झुक कर खड़े होने से आपका पेट दिखता है जबकि सीधे खड़े होने से आपके पूरे शरीर में खिंचाव आता है जिसके कारण आप लम्बे और पतले दिखते हैं। इसके अलावा जब आप सीधे खड़े होते हैं तो यह अधिक कैलोरी जलाने में भी मदद करता है, क्योंकि शरीर को सीधा रखने के लिए शरीर की मांसपेशियों को प्रयास की आवश्यकता होती है जिससे कैलोरीज बर्न (calorie burn) होती है।
13. धूम्रपान ना करें (Stop Smoking)
दोस्तों धूम्रपान करना वैसे भी शरीर के लिए हानिकारक होता है लेकिन एक हाल ही की एक स्टडी के अनुसार यह पता चला है के धूम्रपान करने से शरीर में वसा बढ़ती है। अध्ययन के अनुसार धूम्रपान करने वाले लोग धूम्रपान न करने वालों की तुलना में अधिक चर्बी जमा करते हैं। तो दोस्तों एक और कारण मिल गया आपको धूम्रपान छोड़ने का तो जल्द ही धूम्रपान से गुड बाय बोलें और अपने शरीर को स्वस्थ बनाएं।
बढ़ा हुआ पेट कम करने के लिए क्या खाएं? What to eat for Weight Loss
दोस्तों पेट की चर्बी का मुख्य कारण आपका गलत खान-पान है। वास्तव में, एक स्वस्थ शरीर पाने के लिए संतुलित आहार (balanced diet) खाना सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।
हेल्दी खाना खाने से पेट के आसपास चर्बी जमा होना बंद हो जाती है और यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। आपके हेल्दी आहार मै कम कैलोरी, अघुलनशील और घुलनशील फाइबर और प्रोबायोटिक्स होने चाहिए।
यदि आपका पेट बढ़ा हुआ है, तो प्रोबायोटिक्स और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाए जो आपको बेहतर और तृप्त महसूस करने में मदद करेगा।
हालांकि एक स्वस्थ और संतुलित आहार आपके पूरे शरीर की चर्बी को कम करने में मदद करता है। यदि आप संतुलित आहार के बारे में नहीं जानते हैं तो आप किसी पोषण विशेषज्ञ या आहार विशेषज्ञ से सलाह ले सकते है, जो आपको यह पता लगाने में मदद करेंगे कि आपके शरीर के प्रकार के अनुसार आपको किस तरह के आहार और कितनी कैलोरी की आवश्यकता है।
तो दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय (home remedies) बताएं जिन्हें अपनाकर आप अपने पेट की चर्बी (belly fat) को कम कर सकते हैं और अपने शरीर को स्वस्थ बना सकते हैं। दोस्तों यह आर्टिकल आपको कैसा लगा कमेंट में हमें जरूर बताइएगा। आशा करता हूं के आपको अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!
*यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। यह सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है।