दोस्तों 40 की उम्र के बाद हर कोई स्वस्थ (जवान) और खूबसूरत (be young and beautiful after 40 age) दिखना चाहता है और उसे हासिल करने के लिए हम कई तरह के टिप्स (fitness tips) को फॉलो (follow) भी करते हैं और विफल हो जाते हैं। तो दोस्तों निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप 40 की उम्र के बाद भी स्वस्थ और खूबसूरत रह पाएंगे।
दोस्त बढ़ती उम्र में जवान दिखना और अपने शरीर को स्वस्थ रखना आसान बात नहीं है। इसके लिए आपको पोस्टिक आहार (nutritious food) और नियमित व्यायाम (regular workout) की जरूरत पड़ती है। अपने शरीर को चुस्त और दुरुस्त रखना पड़ता है और ऐसा करने से आप बढ़ती उम्र में भी एक जवान की तरह दिख सकते हैं।
दोस्तों 40 की उम्र में यंग (young) और फिट (fit) बने रहना किसको अच्छा नहीं लगता। हर कोई चाहता है कि वह बढ़ती उम्र में भी ज्यादा समय तक जवान और सुंदर दिखे। दोस्तों उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं जिनके कारण हमारा शरीर कमजोर (weak) होने लगता है। वक्त के साथ हमारे जोड़ों में दर्द और हड्डियां कमजोर होने लगती है जिसके कारण शरीर और ज्यादा कमजोर हो जाता है। दोस्तों यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया (natural process) है, यह गर्भाधान से शुरू होती है और पूरे जीवन चक्र में जारी रहती है। लेकिन दोस्तों कुछ ऐसे टिप्स को अपनाकर आप इस प्राकृतिक प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं जिससे आपका शरीर स्वस्थ और यंग (young) रह पाएगा।
Read :
दोस्तों आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिन्हें अपनाकर आप 40 की उम्र के बाद भी स्वस्थ और खूबसूरत रह पाएंगे।
दोस्तों नीचे कुछ टिप्स दी गई हैं जिन्हें नियमित रूप से अपने जीवन में शामिल करें आपको अपने शरीर को 40 की उम्र के बाद भी स्वस्थ, सुंदर और जवान (be young, beautiful and fit after 40 age) रख पाने में मदद मिलेगी :
1. हेल्दी डाइट का सेवन (Take Healthy Diet)
अगर आप 40 या उससे ज्यादा उम्र के हो तो आपको अपने खानपान पर पूरा ध्यान रखना चाहिए। पोषक तत्वों (nutritious) से भरपूर आहार लेना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके आहार में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन के साथ-साथ और भी सभी पोषक तत्व हो जो आपके स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। स्वस्थ और पौष्टिक आहार खाने से आपके शरीर को वह सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं जिनकी आपके शरीर को जरूरत होती है और इससे आपके शारीरिक रूप में बदलाव देखने को मिलेगा।
2. ज्यादा से ज्यादा पानी पिए (Drink Enough Water)
दोस्तों बढ़ती उम्र में अक्सर महिलाओं को रिंकल्स (wrinkles) यानी झुर्रियां आने लगती है जिससे उनकी उम्र और ज्यादा लगने लगती है। इसके लिए आप अपने शरीर को हाइड्रेटेड (hydrated) रखें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिए। एक्सपोर्ट्स भी ऐसी स्थिति में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते है। ऐसा करने से आपके शरीर में मौजूद सभी हानिकारक विषैले पदार्थ (impurities) बाहर निकल जाते है। इससे आपके शरीर और चेहरे पर काफी अच्छा असर पड़ता है जिससे आप बढ़ती उम्र में भी यंग (young) दिखने लगेंगे।
3. नियमित व्यायाम/ एक्सरसाइज करें (Do Regular Exercise/Workout)
बढ़ती उम्र में नियमित व्यायाम/ एक्सरसाइज (workout) करना बहुत जरूरी है इससे आपका शरीर चुस्त और दुरुस्त रहता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक बढ़ती उम्र में हमारा मेटाबॉलिज्म (metabolism) धीमा हो जाता है जिससे हमें मोटापा और अन्य बीमारियां हो जाती हैं जिससे हमारा शरीर कमजोर पड़ जाता है। इसीलिए खासतौर से 40 की उम्र के बाद शरीर को स्लिम एंड फिट (slim & fit) रखने के लिए हमें रोजाना व्यायाम (workout/ exercise) करना चाहिए। बढ़ती उम्र में हर रोज एक्सरसाइज करने से आपका मोटापा, चर्बी, बेली फैट (belly fat) भी कम होता है जिससे आप स्लिम और फिट (slim & fit) दिखते है। इसलिए जितना हो सके नियमित रूप से व्यायाम/ एक्सरसाइज करें और शरीर को स्वस्थ रखें।
4. सीड्स और नट्स खाएं (Eat Seeds & Nuts)
जब आपकी उम्र ज्यादा हो जाती है तो आपका शरीर अंदर से कमजोर हो जाता है। शरीर जल्दी थकने लगता है और पाचन तंत्र (digestive system) भी कमजोर हो जाता है। इसीलिए आप सीड्स एंड नट्स (seeds and nuts) का सेवन कर सकते हैं जिससे आप का पाचन तंत्र (digestive system) सही रहे और सीड्स एंड नट्स के द्वारा आपको अच्छी क्वालिटी का न्यूट्रिशन भी मिल जाए। एक्सपर्ट्स के अनुसार बढ़ती उम्र में, खासतौर से 40 की उम्र के बाद, सीड्स एंड नट्स खाने से आप कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। आप कद्दू के बीज, अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट को अपने आहार में शामिल कर सकते है। इनका सेवन करने से आपके शरीर को बहुत फायदा मिलेगा और आप चुस्त-दुरुस्त रह पाएंगे।
तो दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको 40 की उम्र के बाद भी रहे स्वस्थ और खूबसूरत (how to be young and beautiful after 40 age) के बारे में बताया जिससे आप बढ़ती उम्र में भी अपने आप को जवान और स्वस्थ रख पाएंगे। दोस्तों इन टिप्स को आप अपने जीवन में जरूर शामिल करें आपको निश्चित ही अच्छे परिणाम मिलेंगे।
दोस्तों यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट में जरूर बताइएगा और इस आर्टिकल को शेयर जरूर करें। आशा करता हूं यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा होगा। धन्यवाद!
*यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। यह सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है।